Uttarakhand News: सीएम धामी ने काशी के संत शिवशंकर चैतन्य भारती के देवलोकगमन पर जताया दुख, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ के सेवक स्वामी शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज के देवलोकगमन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बाबा काशी विश्वनाथ के अनन्य सेवक स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है, यह आध्यात्मिक जगत के साथ ही हम सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान भोलेनाथ से पुण्यात्मा को अपना पावन सानिध्य प्रदान करने की कामना करता हूं।'













Click it and Unblock the Notifications