उत्तराखंड में चिपको आंदोलन 2.0 शुरू, जानिए कहां हो रहा 3300 पेड़ों को काटने का विरोध, क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में एक बार फिर पर्यावरण और पेड़ों को बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस बार भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर करीब 3300 पेड़ों को काटने का विरोध शुरू हो गया है। विरोध में दो-दो पद्मश्री, लोकगायिका समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

पेड़ों से चिपक कर महिलाओं ने उनके रक्षा का संकल्प लिया और चिपको आंदोलन 2.0 शुरू करने का एलान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ऋषिकेश से भानियावाला के बीच सड़क को फोरलेन किया जाना है।

Chipko movement 2 0 started Uttarakhand know where protest against cutting 3300 trees happening what matter

करीब 21 किमी के दायरे में 600 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य किया जाना है। चौड़ीकरण के दौरान करीब 3300 पेड़ भी कटान की जद में हैं। जिनका इन दिनों छंटाई कार्य चल रहा है। पेड़ों के कटान के विरोध में पर्यावरणविद और कई सामा​जिक संगठन उतर आए हैं।

रविवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहले सात मोड़ क्षेत्र में एकत्र होकर विरोध दर्ज किया और एकजुट होकर लड़ाई का ऐलान किया है। पर्यावरणविदों का कहना है कि पिछले समय में बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर और खराब होती वायु गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।

इन सबके बावजूद बड़े-बड़े विकास परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उत्तराखंड के लोग लंबे समय से वनों की अंधाधुंध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के विनाश का विरोध कर रहे हैं। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सातमोड़ क्षेत्र में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कहा कि यह चिपको आंदोलन 2.0 का आगाज है।

चिपको आंदोलन पर्यावरण से संबंधित सबसे बड़े आंदोलन में से एक माना जाता है। जिसे गौरा देवी ने चलाया था। जो कि उत्तराखंड में वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध में चलाया गया।
यह आन्दोलन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में सन् 1973 में प्रारम्भ हुआ। एक दशक के अन्दर यह पूरे उत्तराखण्ड क्षेत्र में फैल गया था। जिसमें महिलाओं की सबसे बड़ी भागीदारी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+