Uttarakhand: पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह
Uttarakhand News: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार जोगदंड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव और अतिरिक्त चुनाव आयुक्त विजय जिस हेलिकॉप्टर पर सवाल थे उस हेलीकॉप्टर की पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम की खराबी के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की अप्रत्याशित लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी क्षेत्र में स्थित रालम में सुरक्षित उतारा गया।

यह घटना उस समय हुई जब अधिकारी मिलम के रास्ते में थे, तभी पहाड़ी क्षेत्र में मौसम की खराबी के चलते हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी।
उत्तराखंड सरकार ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं, इस घटना से सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications