चारधाम यात्रा अपडेट:टूरिस्ट केयर एप के जरिए घर बैठे कराएं यात्रा का रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण पोर्टल भी तैयार

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू

देहरादून, 14 अप्रैल। 3 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सु​विधा पर जोर देते हुए पर्यटन विभाग ने एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दे दी है। टूरिस्ट केयर एप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण पोर्टल भी तैयार कर लिया है।

 Chardham Yatra Get the registration of the journey done sitting at home through the Tourist Care App, the registration portal is also ready

बायोमेट्रिक काउंटरों पर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

3 मई को यमुनोत्री ओर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। ऐसे में सरकार,प्रशासन की तरफ से यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बायोमेट्रिक काउंटरों पर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इस​के लिए प्ले स्टोर में जाकर टूरिस्ट केयर एप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा जिला पर्यटन कार्यालय और रेलवे स्टेशन पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण पोर्टल भी तैयार कर लिया है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in तैयार हो गया है। इस पोर्टल पर चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अगले सप्ताह 18 अप्रैल से पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है। तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण और सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।

18 अप्रैल से बॉर्डर पर परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू

चारधाम यात्रा को लेकर 18 अप्रैल से बॉर्डर पर परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही एक मई से यात्रा मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग की चेक पोस्ट भी चालू हो जाएंगी।
संयुक्त रोटेशन के अंतर्गत संचालित होने वाले वाहनों सहित यात्रा मार्ग पर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों का विवरण और जांच विभाग को करनी है। परिवहन विभाग की ओर से 18 अप्रैल से यात्रा मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। चार धाम यात्रा संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए इस वर्ष भी हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में नगर निगम की ओर से पूर्व में एक बड़ी डिजिटल डिस्पले स्क्रीन लगाई गई थी। जिसे इस बार जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+