Char dham: यात्रा में जाने से पहले पंजीकरण के लिए मिलेंगे ये विकल्प, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन के अलावा इस बार टोल फ्री नंबर के जरिये पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटन विभाग 20 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर गाइडलाइन भी लगातार सामने आ रही है। सबसे पहले पंजीकरण के सिस्टम पर फोकस किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन के अलावा इस बार टोल फ्री नंबर के जरिये पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। पर्यटन विभाग 20 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। जो कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट के अलावा चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 पर कॉल कर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही टूरिस्ट एप के जरिये भी पंजीकरण हो सकेगा।
वीआईपी दर्शनों के लिए शुल्क की व्यवस्था पर विचार
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो जाएगा। जो अक्षय तृतीया को 22 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जिसकी तिथि महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को घोषित होगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। उधर चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शनों के लिए शुल्क की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। चारों धामों में दर्शनों के लिए पहली बार एसओपी जारी की जाएगी। चारों धामों में जुटने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बीकेटीसी नई व्यवस्था पर काम कर रही है। सबसे ज्यादा समस्या वीआईपी दर्शन को लेकर रहती है। जिससे अब तक मंदिर समिति को किसी तरह की आय भी नहीं होती और सिस्टम भी खराब हो जाता है।
Recommended Video
20 फरवरी से यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 20 फरवरी से यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही एप और रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट भी जारी कर दी जाएगी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा चारधाम यात्रा पर जानेवाले यात्रियों के जिलों में पंजीकरण काउंटर बनाये जाने, वैरिफिकेशन काउंटरों की 10अप्रैल से पहले स्थापना की जायेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्री दर्शन, वीआईपी दर्शन,प्रसाद वितरण इस संबंध में शीघ्र एसओपी जारी की जायेगी। ।












Click it and Unblock the Notifications