Char dham yatra: बेजुबान जानवरों की मौत से लिया सबक, केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चर का संचालन नहीं होगा आसान
केदारनाथ में प्रशासन की और से घोड़ा खच्चरों के संचालन के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें स्वस्थ्य घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण होगा। साथ ही प्रत्येक घोड़ा खच्चर का अलग-अलग टोकन नंबर होगा।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। चारों धामों में सबसे ज्यादा नजर केदारनाथ यात्रा पर टिकी रहती है। सभी धामों में केदारनाथ की यात्रा सबसे ज्यादा पैदल है। ऐसे में केदारनाथ की यात्रा में हवाई यात्रा या घोड़े खच्चर का अहम रोल है। इसके लिए सरकार और प्रशासन स्तर से तैयारियां शुरू हो गई है।
सरकार ने सबक लेते हुए नियम भी सख्त किए
पिछले सीजन में केदारनाथ यात्रा में पैदल यात्रा में सबसे ज्यादा बेजुबांन जानवरों की मौत का मामला भी गरमाया था। जो कि राज्य और केंद्र स्तर तक पहुंचा। जिसके बाद सरकार ने सबक भी लेते हुए नियम भी सख्त किए। इस बार प्रशासन और पशुपालन विभाग ने इसको लेकर पहले से ही सख्ती दिखानी शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में 8512 घोड़ा-खच्चरों का संचालन किया गया। घोड़ा-खच्चरों से 5 लाख 34 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंचे। लेकिन यात्रा के दौरान 351 बेजुबान जानवरों की मौत हुई। इस बार प्रशासन की और से घोड़ा खच्चरों के संचालन के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें स्वस्थ्य घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण होगा। साथ ही प्रत्येक घोड़ा खच्चर का अलग-अलग टोकन नंबर होगा।
Recommended Video
आपदा कंट्रोल रूप से भी व्यवस्था की मॉनीटरिंग
इसके साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों के प्रत्येक दो किमी पर पीने के लिए गर्म पानी मुहैया किया जाएगा। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर पड़ावों व अन्य स्थानों पर जांच टीम तैनात की जाएंगी, जो घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर पैनी नजर रखेगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरा की मदद से जिला मुख्यालय से लेकर आपदा कंट्रोल रूप से भी व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जाएगी। घोड़ा-खच्चरों के संचालन से जुड़े हॉकर, संचालक व पशु स्वामी को भी फोटो पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इस फोटो पहचान पत्र में संबंधित का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर के साथ फोटो अंकित होगा।












Click it and Unblock the Notifications