Char Dham Yatra: अगर अपनी कार से करना चाहते हैं चार धाम यात्रा तो जरूर चेक कर लें ये डिटेल
उत्तराखंड में सीएनजी पंप की कमी, गढ़वाल मंडल में केवल 7 पंप
देहरादून, 25 अप्रैल। अगर आप अपने वाहन से चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड में सीएनजी पंप की कमी के चलते प्रदेश में बाहरी वाहनों से यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। जिन यात्रा मार्गों पर चारधाम यात्रा का रूट पड़ता है। उन गढ़वाल मंडल में केवल 7 सीएनजी पंप हैं। जिसमें से रुड़की, ज्वालापुर, डोईवाला में एक-एक, देहरादून, ऋषिकेश में दो-दो सीएनजी पंप है।

3 मई से शुरू हो रही यात्रा
चारधाम यात्रा मार्ग में यूपी, दिल्ली, एनसीआर या दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए देहरादून या हरिद्वार से आगे सफर करना आसान नहीं होगा। इसके लिए लोकल गाड़ियां हायर करना ही एकमात्र विकल्प होगा। कुछ ऐसी ही परेशानी इलेक्ट्रिक कारों के साथ हो सकता है। जिनका चार्जिंग प्वाइंट देहरादून तक ही है। प्रदेश में 3 मई से चारधाम यात्रा शुरु होने जा रही है। जिसको लेकर इस बार यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। होटल से लेकर गाड़ियां जून तक पूरी तरह से पैक हो गए हैं। लेकिन सुविधाओं के नाम पर अब भी कई संसाधन जुटाने की आवश्यकता पड़ रही है।
श्रद्धालुओं के पंजीकरण का आंकड़ा 1 लाख को पार
कुछ ऐसी ही समस्या आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने जताई है। पेट्रोल,डीजल के आसमान छूते दामों की वजह से लोग सीएनजी गाड़ियां चला रहे हैं। लेकिन सीएनजी पंप की कमी लगातार सामने आ रही है। जिसको दूर करने की मांग तेज हो गई है। खासकर पर्यटन के लिहाज से जो भी क्षेत्र ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसे जगहों पर सीएनजी पंप की डिमांड होने लगी है। पूरे प्रदेशों में अब लोग सीएनजी गाड़ियों को ही पंसद कर रहे हैं। ऐसे में सीएनजी पंप की डिमांड बढ़ गई है। इधर परिवहन विभाग के पास भी प्रदेश में यात्रा के लिहाज से संसाधन पूरे नहीं हैं। चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। ऐसे में प्रदेश के परिवहन विभाग के पसीने छूटने तय हैं। विभाग को मसूरी, ऋषिकेश आदि कई अहम रूट पर अधिक बसों की आवश्यकता पड़ने जा रही है। चारधाम रूट पर भी बसों की ओर डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्राइवेट टैक्सी की चांदी होती दिख रही है।
- गढ़वाल मंडल में केवल 7 सीएनजी पंप
- देहरादून, ऋषिकेश में दो-दो
- रुड़की, ज्वालापुर, डोईवाला में एक-एक
यहां जरुर कराएं रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का 3 मई से आगाज हो रहा है। कोविड के बाद पहली बार यात्रा बिना किसी प्रतिबंध के शुरू हो रही है। ऐसे में इस बार यात्रियों की संख्या कई गुना तक बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। शासन और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार यात्रियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। जो कि ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों मोड में कराए जा सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को
https//registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। वेब पोर्टल, रजिस्ट्रेशन सेंटर, मोबाइल एप, यात्री मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। हरिद्वार राही मोटल, लेकर संयुक्त बस अड्डा ऋषिकेश, गुरूद्वारा ऋषिकेश, बदरीनाथ मार्ग, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री मार्ग पर ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था की गई है। केदारनाथ के लिए हेली पंजीकरण सेवा शुरू हो चुकी है। https://heliservices.uk.gov.in और श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ धाम के पूजाओं की आनलाइन बुकिंग htttps:// badrinath-kedarnath. uk.gov.in पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications