Char dham yatra: बद्रीनाथ धाम यात्रा में कितना आएगा खर्चा, होटल से लेकर गाड़ी तक की पूरी डिटेल
27 अप्रैल से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। जिसके बाद बदरी विशाल के दर्शन कर पाएंगे। बद्रीनाथ धाम तक सीधे सड़क मार्ग है। ऐसे में बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए पहले हरिद्वार या देहरादून पहुंचना होगा।

बद्रीनाथ धाम को बैकुंठ धाम कहा जाता है। 27 अप्रैल से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। जिसके बाद बदरी विशाल के दर्शन कर पाएंगे। बद्रीनाथ धाम तक सीधे सड़क मार्ग है। यहां पैदल मार्ग नहीं है। ऐसे में बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए पहले हरिद्वार या देहरादून पहुंचना होगा। हरिद्वार या देहरादून तक ट्रेन, हेली या सड़क मार्ग तीनों विकल्प हैं।
बद्रीनाथ धाम में भी रात्रि प्रवास किया जा सकता
इसके बाद सड़क मार्ग से हरिद्वार,ऋषिकेश, देवप्रयाग,श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर,कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी,जोशीमठ,विष्णुप्रयाग, गोविंदघाट,पांडुकेश्वर, हनुमानचट्टी बदरीनाथ धाम के बीच में प्रमुख स्टेशन पड़ेंगे। इन स्टेशनों में से किसी एक स्टेशन में रात्रि प्रवास किया जा सकता है। जहां आसानी से होटल या होम स्टे मिल जाएंगे। बद्रीनाथ धाम में भी रात्रि प्रवास किया जा सकता है। बद्रीनाथ यात्रा के लिए कम से कम तीन दिन का समय चाहिए। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भी गाड़ियां पर डे के खर्चे के हिसाब से बुकिंग पर की जा सकती है। फिलहाल एक परिवार का एक कार का पर डे का खर्चा साढ़े 4 हजार रुपए बताए जा रहे हैं। जो कि सीजन में थोड़ा बढ़ना तय है। बद्रीनाथ चमोली जिले में 3415 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह ऋषिकेश से लगभग 301 किमी और दिल्ली से 525 किमी दूर है। यहां मौसम बहुत की ठंडा और विपरीत मिलता है। सीधे हवाई मार्ग से आने के लिए देहरादून या जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा जाता है। इसके बाद हेलीकाप्टर द्वारा बद्रीनाथ धाम के हेलीपैड या गोचर तक पहुंचा जा सकता है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
Recommended Video
- होटल के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://gmvnonline.com/ पर जाकर कमरे बुकिंग की जा सकती है।
- होम स्टे के लिए https://uttarakhandtourism.gov.in/homestay/ से हासिल की जा सकती है।
- रजिस्ट्रेशन- वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है।
- वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)।
- श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications