CHAR DHAM YATRA 2026 बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन रहेगा बैन, रील व वीडियो पर भी रोक, जानिए नए नियम

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा अप्रैल में शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति तैयारियों में जुटी है। गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समितियों ने यात्रा को लेकर कई सख्त नियम पहले ही लागू कर दिए हैं।

जिसमें गैर हिंदूओं की एंट्री पर रोक लगाने के साथ ही मोबाइल पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया जा चुका है। अब बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी परिसरों में मोबाइल फोन के उपयोग व रील पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

CHAR DHAM YATRA 2026 Mobile Phone Ban in Badrinath Kedarnath Dham Reels Videos Restricted New Rules Explained in hindi

बता दें कि चार धाम यात्रा शुरू होने का समय निर्धारित हो गया। सबसे पहले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे। जो कि इस बार 19 अप्रैल रविवार को आ रहा है। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने हैं।

ऐसे में मंदिर समितियां तैयारियों में जुटी है। गंगोत्री व यमुनोत्री की अपनी मंदिर समितियां है। जबकि बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी है। मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। मंदिर समिति का कहना है कि धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का कहना है कि मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुसज्जित किया जाएगा। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं पर भी खास फोकस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+