Char Dham Yatra 2024 प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान होने से पहले खास परंपरा शुरू हो गई है। आज गाडूघड़ा, तेल.कलश नृसिंह मंदिर जोशीमठ से पूजा अर्चना के बाद योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना हो गया है।

 Char Dham Yatra 2024 process start know when date opening doors Badrinath, Kedarnath will announced.

पांडुकेश्वर में कुबेर महायज्ञ और श्रीमदभागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे, जिन्होंने तेल कलश का स्वागत किया। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में बसंत पंचमी 14 फरवरी को तय होनी है। बदरीनाथ. केदारनाथ मंदिर समिति, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी। सबसे पहले डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा गाडू घड़ा राजमहल को सौंपा जाएगा। इसके बाद राजमहल से तेल कलश में तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम रवाना होगा।

इसके अलावा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ, रूद्रप्रयाग, में विधि.विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा। साथ ही अक्षय तृतीया इस बार 10 मई को है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। जिसकी अप्रैल में शुभ मूहूर्त की घोषणा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+