Char dham yatra 2024: एक माह में चार धाम यात्रा ने बनाए ​कई रिकॉर्ड, 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को आज एक माह पूरे हो गए ​हैं। बीते 10 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हुई थी।

बीते एक माह में यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन कर लिए ​हैं। जो कि नया कीर्तिमान बना सकता है। चारधाम यात्रा में अभी तक 19,61,912 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Char Dham Yatra 2024 many records in one month more than 19 lakh devotees visited

इसके अलावा 52,131 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब भी पहुंचे हैं। सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 7,66,818, बदरीनाथ धाम में 4,88,774 , यमुनोत्री धाम में 3,56,305 और गंगोत्री धाम में 3,50,015 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

पिछले सीजन 2023 के एक महीने के आंकड़ों पर गौर करे तो केदारनाथ में 3,19,193, बदरीनाथ में 1,39,656 श्रद्धालु, यमुनोत्री में 1,38,537 श्रद्धालु और गंगोत्री धाम में 1,28,777 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले सीजन चारधाम यात्रा की तुलना में इस सीजन करीब ढाई गुने से अधिक श्रद्धालुओं ने अभी तक दर्शन कर लिये हैं। आने वाले दिनों में यात्रा में मानसून की वजह से कमी देखी जा सकती है। जिसके बाद एक बार​ फिर यात्रा रफ्तार पहुंचेगी।

पिछले एक महीने में चारधाम यात्रा में 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई है। सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 50 से ज्यादा मौत हुई। ये सभी मौतें हृदय गति रुकने से हुई हैं। इस बार चार धाम यात्रा में फर्जी पंजीकरण के मामले प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सामने आई। ऋषिकेश व हरिद्वार में कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें यात्रियों को फर्जी पंजीकरण दिखाकर पैसे ठगे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+