मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट, CM धामी ने लिया आशीर्वाद
मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट, CM धामी ने लिया आशीर्वाद
देहरादून, 03 मई: हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ आज (03 मई) अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत हवन, पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री धाम के कपाट प्रात 11:15 मिनट पर खोल दिए गए। तो वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही गंगोत्रा और यमुनोत्री धाम में जयकारे लगाए गए। आपको बता दें कि कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम में मौजूद रहे।
Recommended Video

कपाटोद्घाटन के साथ ही गंगोत्री धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई गई। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है, मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड देवभूमि आगमन पर स्वागत करता हूं। ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हूं।
आपको बता दें कि इस बार उत्तराखंड सरकार को भी चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे। तो वहीं, आज 03 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी जहां पूरे विधि-विधान और पूजा अर्चना के साथ शुभ मुहुर्त 11.15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications