उत्तराखंड: स्कूलों में होगी चंद्रयान अभियान की पढ़ाई, 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के सिलेबस में होगा शामिल

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को चंद्रयान अभियानों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को सिलेबस तैयार करने को कहा गया है।

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को चंद्रयान अभियानों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को सिलेबस तैयार करने को कहा गया है। विभाग का कहना है कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में चंद्रयान अभियानों को शामिल किया जाएगा।

Chandrayaan Abhiyan studied in schools included in the syllabus of children from 6th to 12th

उत्तराखंड के ​स्कूलों में अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक के बाद बताया कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश-दुनिया में भारतीय मेधा का परचम लहराया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में चंद्रयान अभियानों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा​ कि विभागीय अधिकारियों को विज्ञान वर्ग के अंतर्गत कक्षा छह से 12वीं तक के लिए चरणवद्ध पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कतिपय विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर शिक्षक तैनात हैं, लेकिन उनके विषय में छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य है। ऐसे शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में जहां पर संबंधित विषय में छात्र पंजीकृत हों समायोजित किया जाएगा।

इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई राजकीय स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सितंबर प्रथम सप्ताह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के आपदामद से मरम्मत एवं निर्माण कराने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+