चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी ने आखिरी दिन झोंकी ताकत, लोगों से मतदान करने की अपील की
चंपावत उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित किया।
चंपावत, 29 मई: चंपावत उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से 31 मई को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि 31 मई का लोग इंतजार कर रहे हैं और आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि सभी लोग चंपावत विधानसभा की अतुल्य जनता से उनके मत और समर्थन की मांग की है। हमने खुद लोगों से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए उनका समर्थन मांगा है।
देश की जनता के लिए योजनाएं बन रहीं
अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले देश में अलग कल्चर था। कभी बोफोर्स का घोटाला, कभी जमीनों का घोटाला और कई घोटाले होते थे। पहले देश के कुछ लोगों के फायदे के लिए योजनाएं बनती थीं लेकिन अब देश की जनता के लिए योजनाएं बन रही हैं।
गरीबी नहीं, गरीब हट गए
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस देश में 55 सालों तक लगातार एक पार्टी का शासन रहा है और उस दौरान उन्होंने कहा था कि वो गरीबी हटाएंगे लेकिन गरीबी नहीं हटी बल्कि गरीब लोग खत्म होते चले गए।












Click it and Unblock the Notifications