विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में बवाल,सड़कों पर उतरे लोगों ने कर दी ये मांग
उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर लोग विशेष समुदाय के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। विशेष समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में हिंदूवादी संगठन और व्यापारियों ने विशाल जुलूस निकाला।
चमोली के थराली में नाबाालिग को साथ यौन उत्पीड़न तथा अश्लील वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है,आरोपी युवक को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। बृहस्पतिवार को थराली से लेकर पिंडर घाटी के लोगों में उबाल रहा, थराली बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों के चक्के जाम रहे।

विशेष समुदाय युवक पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप है। बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद ने नगर क्षेत्र में जुलूस प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा इस घटना के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।
थराली में स्थाई मूलनिवासी मुसलमान को छोड़कर सभी को एक सप्ताह के अंदर नगर खाली करने,वार्ड नंबर तीन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि थराली में नाई का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के बाद वीडियो को वायरल कर दिया था।
थाना थराली पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से हिन्दू संगठनों समेत लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ हैं। बृहस्पतिवार को पूरे मामले को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ। थराली में स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावना को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।












Click it and Unblock the Notifications