Chamoli accident: रुड़की से सगाई समारोह से गांव वापस लौट रही कार खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

रुड़की से सगाई समारोह में शामिल होकर गांव वापस लौट रही एक कार रात में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। कार चमोली के कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी।

Chamoli accident car returning village attending engagement ceremony Roorkee fell ditch two died

चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) सभी घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी कर्णप्रयाग ले जाया गया। जहां घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार रुड़की से आदिबद्री के कांसवा गांव जा रही थी। तभी आदिबद्री में पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार सभी लोग कर्णप्रयाग विकासखंड के कांसवा गांव (तलोजा) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो आपस में रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य हैं।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को समय लगभग 8:15 बजे रात्रि आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार जो कि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे।

घटना के बाद मौके पर पहुँचकर विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलो को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को भी बरामद किया।

यह वाहन रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। उक्त घटना में मौके पर एक महिला की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है। सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मृतका को भी मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है। देर रात एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

वाहन में ये थे सवार:
-मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक)
-प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल)
-विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल)
-उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष (इलाज के दौरान मौत)
बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80वर्ष(मृतका)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+