Uttarakhand news: टिहरी से लौट रही कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, घूमने गए दो लोगों की मौत
टिहरी से देहरादून आ रही कार हादसे का शिकार हो गई।नरेंद्रनगर से डोईवाला जा रही कार गुजराडा की ओर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है बाजार बंद होने की वजह से ये लोग घूमने गए थे।

नरेंद्रनगर रानी पोखरी मोटरमार्ग पर देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार नरेंद्रनगर से डोईवाला जा रही थी, जो कि गुजराडा की ओर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
अंधेरा होने और गहरी खाई के कारण आपदा कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना स्थल से सुशील रावत निवासी भानियावाला घायल अवस्था में मिले, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सड़क में पहुंचाकर जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में बंद करना पड़ा। इसके बाद सुबह पीड़ितों के परिजनों के साथ रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। जिसपर घटनास्थल में गाड़ी के कुछ दूरी पर संजीव बजाज न्यू मार्केट डोईवाला निवासी मृत अवस्था पर मिले। जिन्हें रेस्क्यू कर यहां नरेंद्रनगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस की ओर से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार को डोईवाला बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण दोनों लोग घूमने के लिए आए थे। मृतक सुशील रावत पूर्व में शुगर मिल डोईवाला से सेवानिवृत्त है। परिजनों द्वारा गाड़ी में तीन आदमी होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रेस्क्यू अभियान में लगे सुरक्षा कर्मियों के सामने कई दिक्कतें पैदा हो गई लेकिन काफी खोजबीन के पश्चात कोई व्यक्ति न मिलने से रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications