केदारनाथ से लौट रही बस सड़क से बाहर निकलकर पैराफिट पर अटकी,बदरीनाथ हाईवे पर बस पहाड़ी से टकराकर पलटी

केदारनाथ से लौट रही बस रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियांत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर पैराफिट की वजह से अटक गई। बस में चीख पुकार मच गई।

जिसके बाद बस 500 मीटर खाई में गिरने से बच गई। बस में महाराष्ट्र के 30 यात्री सवार थे। उधर बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को लामबगड़ के पास एक यात्री वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में दस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bus returning from Kedarnath went out road got stuck parafit bus collided hill on Badrinath Highway

केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के तीस यात्रियों को लेकर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक बस सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 10 बजे बस गुप्तकाशी से आगे सेमीधार पहुंची। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक मैक्स वाहन को पास देते समय बस अनियंत्रित हो गई।

बस के दोनों अगले टायर सड़क से बाहर निकलकर खाई की तरफ आ गए, जबकि बस का पिछला हिस्सा सड़क किनारे बने पैराफिट में अटक गया। जिससे बस वहीं रुक गई। यदि पैराफिट न होते तो बस खाई में गिर सकती थी। घटना से बस में सवार सभी 30 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सब की जान बच गई। पुलिस स्थानीय लोगों और कुछ अन्य लोगों ने एक एक कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निेकाला।

बदरीनाथ हाईवे पर हुई घटना में जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार के लिए निकला ट्रेंपो ट्रैवलर लामबगड़ के पास जेपी कंपनी के सामने अचानक पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। घायलों को जेपी अस्पताल में पहुंचाया गया।

वाहन में बिहार, लखनऊ, उज्जैन, अमेठी और हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे। बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ी से टकराकर पलट गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया। दोनेां हादसों में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जिसके बाद सबने राहत की सांस ली ​है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+