Budget 2025: Dehradun के व्यापारी और आम लोगों को क्या है उम्मीद,जानिए क्यों कहा-हमारी भी सुनो सरकार
Budget 2025: 1 फरवरी को आम बजट 2025 पेश होने जा रहा है। इसको लेकर आम से खास सभी वर्ग को कुछ न कुछ उम्मीदें लगी हुई है। देहरादून के व्यापारी और आम लोग इस बजट को लेकर क्या सोचते हैं। आम बजट से क्या उम्मीदें हैं। वन इंडिया ने लोगों से इसको लेकर उनकी राय ली है।
व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा आनलाइन बाजार से परेशान है। व्यापारियों की शिकायत है कि आनलाइन बाजार के लिए किसी तरह के रूल रेगुलेशन नहीं हैं। जबकि खुदरा और छोटा व्यापारी टैक्स भरने से लेकर हर तरह के नियमों से बंधा हुआ है।

जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल का कहना है कि बजट से कुछ न कुछ उम्मीद है। लेकिन कुछ न कुछ रोडमैप आनलाइन प्लेटफॉर्म को लेकर सरकार को बनाना चाहिए। डिस्ट्रीब्यूटर्स व्यापारी संजीव अग्रवाल का कहना है कि आनलाइन व्यापारियों को डिस्काउंट और टैक्स से छूट, हर चीज में छूट है। जबकि खुदरा व्यापारियों को परेशान करते रहते हैं। हमें ये सोचना पड़ रहा है कि आगे व्यापार करा पाएंगे या नहीं।
अनुज गोयल युवा व्यापारी कहते हैं कि 7 करोड़ व्यापारी हैं हर 1 व्यापारी के साथ 6 लोग कम से कम इस तरह 40 करोड़ लोग हैं जो भूखमरी की कगार पर है। हमारा भविष्य अंधकार में है। इनकम टैक्स भी सबसे ज्यादा हम भरते हैं हम पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार को रोजगार पर ज्यादा फोकस करने की जरुरत है। महंगाई पर भी नियंत्रण होना चाहिए। माही का कहना है कि सरकार को स्किल्स पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। रोजगार के साधन बढ़ेगे तो ही युवाओं को काम मिलेगा।
दयानंद मानते हैं कि सरकार की योजनाओं में दूरदृष्टि कम है। रोजगार के साधनों पर काम नहीं हो रहा है, बस सरकार घोषणाएं ही कर रही हैं। नरेश गर्ग सरकार को छोटे व्यापारी के बारे में सोचने की जरूरत है। आदमी काम नहीं कर पा रहा इसलिए महंगाई बढ़ती जा रही है।
विवेक सिंघल हमारे देश से पैसा बाहर दूसरी कंपनियां लेकर जारी है। देश के लोगों के पास पैसा नहीं है। आम आदमी को ज्यादा रियायत देने की जरूरत है। खासकर खुदरा व्यापारी को अजय कारोबारी भी कहते हैं कि छोटे व्यापारी पर सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्लैब में भी बदलाव करना चाहिए। छोटे व्यापारी को कोई फायदा नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications