Uttarakhand Budget 2023-24: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू, कल नकलरोधी कानून समेत 10 विधेयक होंगे पेश

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल गुरुमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ही पहले दिन की कार्यवाही शुरू हुई।

Budget 2023-24 satra Vidhan Sabha Gairsen Governor Gurmeet Singh address bills government

सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल गुरुमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ही पहले दिन की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित हो गई है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कल राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और सरकार की और से विधेयक पेश किए जाएंगे।

नकलरोधी कानून समेत 10 विधेयक पेश होंगे

सोमवार से धामी सरकार का पहला बजट सत्र ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसेंण में शुरू हो गया है। राज्यपाल गुरुमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ठीक 11 बजे सत्र शुरू हुआ। इससे पहले रविवार को राज्यपाल गैरसेंण पहुंचे। जहां स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने उनका स्वागत किया। गर्वनर ने गैरसेंण विधानसभा परिसर में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया और पहाड़ी व्यंजन का आनंद लिया। इस बार सत्र में स्पीकर ने पहाड़ी व्यंजन और उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर बाद सत्र को कल सुबह तक के लिए स्थगित किया गया है। स्पीकर ने कार्यमंत्रणा में स्वीकार किए गए विषय को सदन के सामने रखे और सदन को स्थगित कर दिया। मंगलवार को सबसे पहले सरकार सदन में विधेयक रखने जा रही है। जिसमें नकलरोधी कानून समेत 10 विधेयक पेश होंगे।

सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय

इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विधायी कार्य किए जाएंगे। 15 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। सूत्रों का दावा है कि धामी सरकार वर्ष 2023-24 के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश करने जा रही हे। किया जाएगा। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। विधायक वेल पर पहुंच गए। राज्यपाल ने विपक्ष के हंगामे के बीच अभिभाषण पढ़ा। जिस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन स्वस्थ परंपरा नहीं है। विपक्षियों के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बता दें कि बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय है। पांचवीं विधानसभा का यह चौथा और इस वर्ष का पहला सत्र है।

अभिभाषण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प का रोड मैप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण मे चल रहे राज्यपाल का अभिभाषण राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प का रोड मैप है। भट्ट ने कहा कि अभिभाषण मे राज्य की अर्थिकी, स्वरोजगार, वानिकी, कृषि, पशुपालन सहित सभी बिंदुओं पर फोकस किया गया है। वर्तमान दशक उतराखंड का होगा और इसके लिए सरकार ने अपनी योजनाएं धरातल पर उतारी है जिससे निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और शहीदों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की कैबिनेट बैठक मे आंदोलन कारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को आंदोलनकारियों के हक मे बड़ा निर्णय बताया तो वहीं महिला मंगल दल की धनराशि मे वृद्धि को मातृ शक्ति का सम्मान बताया। विधायक निधि मे वृद्धि को उन्होंने बेहतर कदम बताते हुए कहा कि इससे विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी। वहीं धार्मिक स्थलों के लिए विशेष व्यवस्था भी स्वागत योग्य है। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों के हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब विधायक सुनेंगे ही नहीं तो सार्थक चर्चा कहाँ से होगी?कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की तरह आचरण कर प्रदेश के विकास के लिए गंभीर होने की जरूरत है। कांग्रेस की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि वह सदन में राष्ट्रगान के दौरान सम्मान के बजाय बाहर की और चहलकदमी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+