Uttarakhand board exam 2023: 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगी आयोजित, रिजल्ट जारी करने की ये है डेडलाइन
उत्तराखंड हिंदी समाचारउत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगी। बोर्ड परीक्षा में इस बार दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। जो कि 6 अप्रैल तक आयोजित होंगी। प्रदेशभर में 15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र और 198 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। प्रदेशभर में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार दो लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार 115 एवं इंटरमीडिएट के एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
15 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की और से आयोजित उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगी। 15 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रदेशभर में सबसे अधिक अति संवेदनशील नौ परीक्षा केंद्र हरिद्वार जिले में हैं, जबकि पौड़ी में पांच व पिथौरागढ़ में एक परीक्षा अति संवेदनशील केंद्र हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में सबसे अधिक 45 संवेदनशील केंद्र हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या 1253 है। 83 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र टिहरी में 145 और सबसे कम 39 चम्पावत में हैं।
सचल दल बनाने के निर्देश
शिक्षा विभाग का दावा है कि 25 मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने नकलविहीन परीक्षा के लिए विभिन्न स्तरों पर सचल दल बनाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन 15 से 29 अप्रैल तक होगा।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में विभाग के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका है। परीक्षा एवं मूल्यांकन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए भी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए।












Click it and Unblock the Notifications