Uttarakhand: एक माह से महिला के मुंह से आ रहा था खून,मुंह के रास्ते शरीर के अंदर पहुंच गया था खतरनाक जोंक
उत्तराखंड के श्रीनगर में एक महिला के शरीर को 5 सेंटीमीटर लंबी जोंक ने घर बना रखा था। महिला का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि महिला के मुंह के रास्ते जोंक चला गया था।

इंसान का खून चूसने वाला जोंक किसी महिला के शरीर में एक माह तक रही हो तो ये खबर हर किसी को चौंकाने वाली है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सामने आई है। महिला के सांस नली में एक माह तक जोंक खून चूसता रहा। जिससे उसे लंबे समय से परेशानी होती रही।
5 सेंटीमीटर लंबी जोंक ने घर बना रखा था
उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला की सांस नली में खून चूसने वाली जोंक ने घर बना लिया था, जिससे चलते वह लंबे समय से परेशान चल रही थी। अब डॉक्टरों ने उसके शरीर से जोंक को बाहर निकाला। जिससे महिला की परेशानी दूर हो गई है। उत्तराखंड के श्रीनगर में एक महिला के शरीर को 5 सेंटीमीटर लंबी जोंक ने घर बना रखा था। महिला कीर्तिनगर ब्लॉक के दूरस्थ गांव डांगचौरा की दीपा देवी हैं। जिनकी उम्र 42 वर्ष है। दीपा देवी को बीते एक महीने से मुंह में खून आने की समस्या हो रही थी। परेशानी बढ़ी तो वह श्रीनगर बेस अस्पताल के ईएनटी ओपीडी पहुंची।
दूरबीन विधि से ऑपरेशन, पूरी तरह से सफल
यहां एचओडी रविंद्र बिष्ट ने उनकी पूरी जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला के सांस नली में एक 5 सेमी लंबा जिंदा जोंक फंसा है। इसके बाद महिला का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। जो पूरी तरह से सफल रहा। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि महिला के मुंह के रास्ते जोंक चला गया था। जिस वजह से मुंह से लगातार एक महीने से खून आ रहा था। महिला के सांस नली में जिंदा जोंक फंसा था जो कि उनकी सांस नली को चूस रहा था। जिसे ऑपरेशन से बाहर निकाल दिया गया है। जिसके बाद से महिला स्वस्थ हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications