Uttarakhand: मिशन लोकसभा 2024 में 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति, ये है प्लान

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए अपने बूथ मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी इसके लिए अपने बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रुप में करीब 4 लाख कार्यकर्ता तैयार करेगी।

 BJP has prepared a strategy to get 51 percent votes in Mission Lok Sabha 2024 plan

मिशन लोकसभा 2024 को लेकर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन भी होमवर्क में जुट गया है। ऐसे में सबसे पहले चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए भाजपा ने अपने बूथ मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी इसके लिए अपने बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रुप में करीब 4 लाख कार्यकर्ता तैयार करेगी।

चुनाव के साथ जनता का दिल भी जीतना है
उत्तराखंंड में भाजपा ने कैंट, निकाय, लोकसभा चुनाव पर मंथन किया। इस बीच भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला आयोजित की। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन चुनाव जीतने के साथ हमें जीत के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास होता है कि अमीर-गरीब की खाई को समाप्त कर दोनो एक साथ बैठें। एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारी परिकल्पना का आधार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर हमें बूथ से लेकर पन्ना टोली तक सजगता के साथ कार्य करना है ताकि पार्टी नित निरंतर उत्थान करती रहे।

डीबीटी के तहत भ्रष्टाचार मुक्त शासन का सबसे बड़ा उदाहरण

गौतम ने कहा कि देश आज अमृत महोत्सव मना रहा है और हम पूरे वर्ष अमृतकाल के आयोजन करते रहेंगे। धारा 370 समाप्त होना, फारूख अब्दुला जैसे भारत के धुर विरोधी राजनेता द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाना यह हमारे विचारों की जीत है। इन सभी बातों को बूथ स्तर तक पन्ना टोली के साथ साझा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों भ्रष्टाचार मुक्त शासन, श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने भारत के तमाम समस्याओं से भारत को बाहर निकाला है। प्रधानमंत्री ने कई बार उत्तराखंड की चर्चा मन की बात में की है और 28 लाख करोड़ जनधन खाते में डाल दिए हैं जो अपने आप में सबसे महत्वपूर्ण है। यह डीबीटी के तहत भ्रष्टाचार मुक्त शासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

2014 से एक नये युग की शुरूआत हुई

राज्यसभा सांसद एवं बूथ सशक्तीकरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया। उस समय लगातार हो रहे घोटालों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर केवल भाजपा का नाम था। बहुत खराब स्थितियों से देश को निकालकर उसे श्रेष्ठ बनाने का काम हुआ है। 2014 से एक नये युग की शुरूआत हुई है। 2014 से भाजपा ने एक ऐसे दल के तौर पर अपनी पहचान बनाई जो सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राही हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का प्राण स्वरूप है। बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता मूल है, इसीलिए संगठन ने नारा दिया था 'बूथ जीता तो चुनाव जीता।' पार्टी के सशक्तिकरण की शुरूआत बूथ से ही होती है। राष्ट्रीय स्तर पर टोली बनी हुई है। उत्तराखंड में प्रदेश व जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण टोली बन चुकी है। अब मंडल स्तर तक टोली का प्रबंधन होगा। इसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर क्षेत्रों तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेंगे।

चम्पावत में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सांगठनिक प्रभाव को बढ़ाने के सबसे बड़े कारण होते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हों और बूथ के माध्यम से हम अपने संगठन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चम्पावत जैसे जनपद में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है, ऐसे में हमें स्थानीय निकायों, केन्द्र व राज्य के कामों के साथ-साथ बजट पर गांव-गांव तक चर्चा करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि हम सबको एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखकर संगठन के विकास के लिए कार्य करना है। संगठन की मजबूती मजबूत कार्यकर्ता पर आधारित होती है।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+