Uttarakhand: बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाएंगे, निशंक बोले- जन अपेक्षाओं पर विकास को रफ्तार देने वाला बजट

भाजपा धामी सरकार के बजट की खूबियों को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी जनपदों में पत्रकार वार्ता श्रृंखला आयोजित करने जा रही है। श्रृंखला की शुरुआत पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा प्रदेश मुख्यालय से की गई।

BJP convey merits budget common people Nishank said accelerates development public expectations

भाजपा धामी सरकार के बजट की खूबियों को सरल शब्दों में आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी जनपदों में पत्रकार वार्ता श्रृंखला आयोजित करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर होने वाली पत्रकार वार्ताओं को पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश प्रवक्ता द्वारा संबोधित किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक द्वारा प्रदेश मुख्यालय से की गई
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया पत्रकार वार्ता श्रृंखला की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा प्रदेश मुख्यालय से की गई है। इसी क्रम में आगे उत्तरकाशी में विनोद सुयाल, चमोली एवं रुद्रप्रयाग में मनवीर सिंह चौहान, टिहरी में कर्नल अजय कोठियाल, देहरादून ग्रामीण में मधु भट्ट, ऋषिकेश में सुनीता विद्यार्थी, हरिद्वार में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में सुरेश जोशी, कोटद्वार में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पौड़ी(श्रीनगर) में विपिन कैंथोला, बागेश्वर एवं रानीखेत में हनी पाठक, चंपावत में हेमंत द्विवेदी, हल्द्वानी(नैनीताल) में बलराज पासी, काशीपुर में प्रकाश रावत और रुद्रपुर में नवीन ठाकुर बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा करेंगे। भाजपा ने प्रदेश के बजट को ऐतिहासिक और वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक बनाने को लेकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन को पूरा करने वाला बताया है।

श्रेष्ठ राज्य बनने के मार्ग पर निर्णायक रूप में आगे बढ़ रही

Recommended Video

      बजट की खूबियों को आम जन तक पहुंचायेगी भाजपा

      पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बजट को लेकर संगठन द्धारा आयोजित पत्रकार वार्ता श्रंखला की शुरुआत करते हुए कहा, बजट में किए प्रावधान दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनने के मार्ग पर निर्णायक रूप में आगे बढ़ रही है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम डॉ निशंक ने बजट को प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित बताया। उन्होने कहा, भाजपा सरकार का यह बजट सामाजिक जनआकांशाओं के अनुरूप राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला है और सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला है। उन्होने प्रसन्नता जताते हुए कहा, बजट का आकार में 18.05 फीसदी की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 77407 करोड़ रुपए का होना, साथ ही 4309 करोड़ का सरप्लस बजट और स्वयं के संसाधनों से कुल इन्कम का भी शुद्ध 18.44 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 24744 करोड़ होना दर्शाता है कि कुशल वित्तीय प्रबंधन के साथ उत्तराखंड तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होने बजट की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, यह बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला है जिसमे एक और युवाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर शिक्षा से रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं कृषि, उधान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी महत्व दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+