उत्तरकाशी टनल हादसे को लेकर आया बड़ा अपडेट, आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कब बाहर आएंगे फंसे मजदूर
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन में फंसे 40 मजदूर फंसे होने के बाद से रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच घटनास्थल से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक पहुंच गया है। अभी लगभग 35 मीटर और मलबा साफ करना होगा। दावा है कि फंसे हुए मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें पाइप के जरिए खाना और पानी के साथ ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

दिवाली पर बीते रविवार को निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन हो गया। जब शिफ्ट बदली जा रही थी। सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है, जिसके चलते वहां भूस्खलन हुआ है। चूरा जैसा मलबा आया है। जेसीबी व अन्य मशीनों से मलबा हटाने का काम भी जारी है।
उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर मजदूर हैं, वहां करीब पांच से छह दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है। इसके अलावा पाइपलाइन से भी ऑक्सीजन भेजी जा रही है। आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं, जिन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
देहरादून से बोरिंग के लिए ऑगर मशीन मंगवाई गई है, जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा। इससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस काम में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। 60 मीटर की टनल में से 25 मीटर के करीब मलबा हटाया जा चुका है, अभी भी 35 मीटर तक मलबा हटाना रह गया है। आज शाम तक मजदूरों के पास पहुंचने की उम्मीद है। टनल में फंसे मजदूर यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यह सुरंग निर्माणाधीन थी जो लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी होनी थी, जिसमें से मात्र 400 मीटर ही तोड़े जाने के लिए बाकी था। अचानक बीच में मलबा गिरने की वजह से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए हैं। बचाव का काम तेजी से हो रहा है। रात को उनसे संपर्क भी स्थापित हो गया था। सुरंग के अंदर ऑक्सीजन, पानी और खाद्य सामग्री भेजी जा रही है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications