सीएम धामी को चुनाव में धूल चटाने वाले भुवन कापड़ी चंपावत उपचुनाव में भी होंगे कांग्रेस के लिए अहम किरदार

चंपावत उपचुनाव में भुवन कापड़ी निभाएंगे अहम भूमिका

देहरादून, 26 अप्रैल। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। खास बात ये है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस ने खटीमा से विधायक और सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने चम्पावत उपचुनाव को प्रत्याशी चयन के लिए भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया है। जो कि पर्यवेक्षक की भूमिका में रिपोर्ट तैयार कर प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। साफ है कि कांग्रेस सीएम धामी के सामन कापड़ी को लाकर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है।

 Bhuvan Kapri, who beat CM Dhami in the election, will also be an important role for Congress in the Champawat by-election

नए प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के लिए चुनाव अग्नि परीक्षा
प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों सियासी दल मिशन चंपावत उपचुनाव में जुट गए हैं। भाजपा ने जहां पहले ही संयोजक और प्रभारियों की तैनाती कर दी है, वहीं कांग्रेस ने भी अब रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देकर एकजुटता का संदेश देना चाहती है। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के लिए भी ये चुनाव पहली अग्नि परीक्षा साबित होगा। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में चम्पावत उपचुनाव को लेकर बैठक हुई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। तय किया गया कि पार्टी उपचुनाव को एकजुट होकर मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि चम्पावत जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशी के लिए रायशुमारी की जाएगी। पर्यवेक्षक इसी रायशुमारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस पूरे मिशन का नेतृत्व पार्टी ने 3 विधायकों को सौंपा है। लेकिन अहम किरदार खटीमा से विधायक और उपनेता सदन भुवन कापड़ी निभाएंगे। उनके सा​थ अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। चंपावत उपचुनाव को कांग्रेस अपने लिए संजीवनी मानकर चल रही है। कांग्रेस इस चुनाव के जरिए अपनी एकजुटता​ दिखाना चाह रही है। जिससे एक संदेश भी जाए। इसके साथ हाईकमान ने सभी अहम पदों पर कुमाऊं के नेताओं को बिठाया है तो अब चुनाव भी
कुमाऊं में होने जा रहा है। ऐसे में पदों को संभाल रहे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता सदन भुवन कापड़ी के लिए भी ये चुनाव बड़ी चुनौती साबित होगी।
भाजपा की रणनीति हो चुकी है तैयार
भाजपा ने पहले ही मिशन चंपावत को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने इसके लिए सभी को एकजुट होकर सीएम के चुनाव पर फोकस करने को ​कहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की ​है। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा प्रभारी को चम्पावत का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव अभियान संचालित होगा। उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को जिले के प्रभारी मंत्री का दायित्व दिया गया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को चुनाव प्रभारी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+