Bageshwar by-election Result: कौन हैं पार्वती दास, जो उपचुनाव जीतकर बनीं बागेश्वर की पहली महिला विधायक
बागेश्वर उपचुनाव में आखिरकार भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने चुनाव जीत लिया। पार्वती दास बागेश्वर की पहली महिला विधायक बन गई हैं। पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। इस उपचुनाव में पहले ही राउंड से भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिरकार एक बार फिर भाजपा की जीत दर्ज की है।

पार्वती दास दिवंगत विधायक चंदन राम दास की पत्नी हैं।चंदन राम दास बागेश्वर के 2007 से चार बार के विधायक रहे और वर्तमान धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई। पार्वती दास का कोई राजनीतिक इतिहास तो नहीं है। लेकिन वे अपने पति चंदन राम दास के चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही हैं। वे भाजपा के लिए जमकर प्रचार प्रसार भी करती आ रही हैं।
लेकिन इस बार पति के निधन के बाद उन पर घर के साथ साथ पति की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। जिसमें पार्वती दास पास हो गई है। वे इससे पहले गृहणी थीं। जो कि अब बागेश्वर की पहली महिला विधायक बन गई हैं। बागेश्वर (आरक्षित) विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, इस सीट पर 2007 से भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है।
भाजपा ने उपचुनाव में जनता से दिवंगत विधायक चंदन राम दास को श्रद्धांजलि देने की अपील की। इस बीच चुनावी रैलियों में कई बार पार्वती दास भी भावुक नजर आईं। जो कि हर बार अपने पति के निधन और उनके छूटे विकास कार्यों को लेकर जनता से चुनाव जीताने की अपील करती नजर आई। इस तरह से बागेश्वर की जनता से पार्वती दास को एक और मौका देते हुए दिवंगत विधायक चंदन राम दास के सपनों को साकार करने के लिए मौका दिया है। पार्वती दास ने चुनाव जीतने के बाद मंदिर में भगवान से आशीर्वाद लिया और जनता का आभार जताया है।
बागेश्वर विधानसभा के 2002 से अब तक विधायक
2002- राम प्रसाद टम्टा, कांग्रेस
2007, 2012, 2017- चंदन राम दास भाजपा












Click it and Unblock the Notifications