बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 12 यात्रियों की मौत, 10 घायल

उत्तराखंड से एक ओर बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। चार धाम यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले के पास एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिर गया।

वाहन में 23 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल हैं। ​जिनका इलाज चल रहा है।

Badrinath Highway rudraparayag Major accident tempo traveler stuck Alaknanda 16 passengers on board

एसपी रुद्रप्रयाग डॉ वैशाखा ने बताया कि हमें 23 यात्रियों को होने की सूचना मिली है। उनमें से 15 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है।​ बाकियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

Recommended Video

    बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 23 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी

    मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में समा गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, समेत अन्य टीम मौके पहुंचकर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

    एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे भी मौके पर हैं। चार धाम यात्रा मार्गों पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हें। बीते दिनों 12 जून को उत्तरकाशी में भी गंगनानी के पास यात्री बस हादसे का शिकार हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए थे। गनीमत रही कि सड़क के नीचे पेड़ होने से बस अटक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था

    घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

    रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+