केदारनाथ की तरह ही विकसित होगा बदरीनाथ धाम, सरकार ने मास्टर प्लान में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने यात्री सुविधाओं के लिए चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में तेजी दिखाई है। जल्द ही पहले चरण के कार्य शुरू किए जाएंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मास्टर प्लान के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम को दिव्य व भव्य स्वरूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित करने का संकल्प है।

Uttarakhand

बदरीनाथ में नदी के दोनों तरफ रिवर फ्रंट डवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। सुरक्षात्मक व सुविधाजनक निर्माण कार्यों को लेकर विशेषज्ञों के साथ सर्वेक्षण किया जा रहा है। जल्द ही पहले चरण के तहत प्रस्तावित कार्यो शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव ने तप्तकुंड, ब्रह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, बदरीनाथ में अलनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, माणा चैराहा एवं आसपास विभिन्न स्थानों का विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मास्टर प्लान में ये परियोजनाएं हैं शामिल

बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत, पहले चरण के तहत शेष नेत्र, बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड निर्माण, अस्पताल का विस्तारीकरण, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा।

दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास के क्षेत्र का विकास, तीसरे चरण में झील से मंदिर को जोड़ने का कार्य किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+