Badrinath dham: पंच पूजाओं के साथ ही शुरू होगी कपाट बंदी की प्रक्रिया,जानिए कब बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट
Badrinath dham: चार धाम की इस सीजन की यात्रा अब समापन की और है। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं। अब बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 नवंबर रविवार को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए दर्शन बंद कर दिए जायेंगे।
कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार 13 नवंबर से पंच पूजाएं प्रारंभ की जाएगी।जिसके बाद भगवान बद्रीविशाल जी की पूजा शीतकाल के दौरान जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में की जाएगी। बदरीनाथ कपाट के बंद होने की प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

श्री पंच पूजाओं के तहत पहले दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाएगी। तथा शाम को भगवान गणेश जी के मंदिर के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर तथा शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। तीसरे दिन शुक्रवार 15 नवंबर को खडग - पुस्तक पूजन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा। चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर मां लक्ष्मी जी को कढाई भोग चढाया जायेगा।
17 नवंबर रविवार को रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के चलते भक्तों के दर्शनार्थ बंद हो जायेंगे। सोमवार 18 नवंबर को श्री कुबेर जी एवं उद्धव जी सहित रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी। तथा शीतकाल के दौरान श्री बद्रीनाथ जी की पूजा नृसिंह मंदिर जोशीमठ में आयोजित की जाएगी।
बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। धाम की चोटियों में बर्फ की सफेद चादर भी यात्रियों को आकर्षित कर रही है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों ठंड पहले से बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications