'Babu Bhaiya' घर लौटते ही मिडिल क्लास युवाओं को दे दी ये नसीहत, जानिए Big Boss को लेकर क्या कह दी बड़ी बात

'Babu Bhaiya' बिग बॉस 17 से बाहर होने के बाद 'बाबू भैया' के नाम से फेमस देहरादून के अनुराग डोभाल अपने घर वापस लौट आए हैंं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अनुराग डोभाल का जोर दार स्वागत हुआ। कई प्रशंसकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वे अपने माता पिता से मिलकर भावुक हो गए। अनुराग ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है।

 Babu Bhaiya Anurag Doval Dehradun returned advice middle class youth, know what said Bigg Boss.

बिग बॉस से बाहर होने के बाद देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लौटने के बाद 'बाबू भैया' अनुराग डोभाल ने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।

कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट किया। कहा कि बिग बॉस से मैं आउट जरूर हुआ हूं, लेकिन जानता हूं जनता के दिलों में हमेशा रहूंगा। बिग बॉस के बारे में बात करते हुए उन्होंने मिडिल क्लास के युवाओं को नसीहत दी कि बिग बॉस के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जाने के बाद पता चलता है वहां अनुचित व्यवहार होता है। उन्होंने अभिषेक के सपोर्ट करने की बात की है।

बिग बॉस के 17वें सीजन में उत्तराखंड के युवा बाबू भैया ने बतौर प्रतिभागी शामिल हुए। जो कि देहरादून के अठूरवाला निवासी हैं। अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है। बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 में शुरू किया था।

उनके यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। बाबू भैया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनबाग टिहरी गढ़वाल से ली। इसके बाद दूधली के प्रसिद्ध स्कूल डीडीएच और श्रीगुरु राम राय स्कूल भनियावाला से शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने डीएवी कॉलेज देहरादून से स्नातक करने के बाद बाबू भैया ने 31 दिसंबर, वर्ष 2017 अपना मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर केटीएम बाइक से शुरू किया था। बाबू भैया की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। लॉकडाउन में अनुराग की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद यूट्यूबर बन गए। बताया, शौक-शौक में बनाए वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+