बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाला अमरजीत सिंह बिट्टू एनकाउंटर में ढ़ेर,जानिए कौन है शूटर,कितने की ली सुपारी

नानकमत्ता डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मारने वाले शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस की जबावी कार्रवाई में ढ़ेर हो गया। पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी फरार हो गया।​ जिसकी पुलिस एक बार फिर खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस को हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हो गई है।

Baba Tarsem Singh murder case Amarjeet Singh Bittu killed encounter know who shooter how much supari

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के भगवानपुर इलाके के इमली खेड़ा मार्ग पर पुलिस को आरोपियों के छिपे होने और यहां से भागने का इनपुट मिला। जिस पर एसटीएफ और पुलिस ने एक्टिव होकर तुरंत मोर्चा संभाल लिया। इस बीच पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

Recommended Video

      बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

      मुठभेड़ में 10 लाख रुपये की सुपारी लेकर नानकमत्ता डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या करने वाला बदमाश अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मौके पर ढेर हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे बदमाश की खोजबीन भी जारी रखी। मुठभेड़ मंगलवार सुबह हुई जब पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कलियर की तरफ भागने लगे।

      शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। बाद में दोनों बदमाशों को घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा जंगल के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर का रहने वाला था। जिस पर 16 मुकदमें बताए जा रहे हैं।

      28 मार्च को बाइक सवार दो बदमाशों ने नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सीसीटीवी में कैद हत्यारों की पहचान तरनतारण, पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह और फतेहगंज, अमृतसर (पंजाब) निवासी अमरजीत उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।

      अमरजीत उर्फ बिट्टू ने ही बाबा पर गोलियां चलाई थी। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। मामले में अभी तक पुलिस हत्या की साजिश और राइफल उपलब्ध कराने वाले सात षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+