अतीक अहमद पार्ट- 2 बनने की असद ने लखनऊ में ली थी ट्रेनिंग! युवक को बेल्ट से पीटते VIDEO वायरल

माफिया अतीक अहमद के नक्शेकदम पर चलने वाले बेटे असद को पुलिस ने 14 अप्रैल को झांसी एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस को उसके मोबाइल से एक ऐसा वीडियो मिला है, जिससे साफ पता चल रहा है कि असद अतीक पार्ट-2 बना चाहता था।

asad ahmed

Asad Encounter Update: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का भले ही चैप्टर क्लोज हो चुका हो, लेकिन उनके परिवार की करतूतों के लगातार राज उजागर हो रहे हैं। इसी कड़ी में अतीक अहमद के बेटे असद (एनकाउंटर में मारा गया) के मोबाइल से पुलिस को एक वीडियो मिला है। जिसमें असद, अतीक अहमद पार्ट- 2 बनने की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहा है।

दरअसल, असद अपने साथियों संग मिलकर बंद कमरे में युवक को नंगा करके बेल्ट से पीट रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन असद के सिर पर जुनून नजर आ रहा है। हाथ में बेल्ट लेकर खड़ा असद, एक के बाद एक युवक पर वार करता रहा। अतीक के बेटे असद के काले कारनामों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

लखनऊ के फ्लैट में असद की ट्रेनिंग

दरअसल, बंद कमरे में असद का पिटाई करते हुए सामने आया वीडियो लखनऊ के फ्लैट का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दो साल पुराना यानी 2021 का है। उस वक्त असद लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वीडियो में असद दबंगई और गुंडागर्दी की प्रैक्टिस करते दिखाई दिया। खास बात यह है कि असद के साथ इस वीडियो में अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली(नैनी जेल में बंद) का साथी सैफ माया भी नजर आ रहा है।

14 अप्रैल को एनकाउंटर में मारा गया असद

आपको बता दें कि असद अहमद, माफिया डॉन का तीसरे नंबर का बेटा था। बसपा के विधायक रहे राजू पाल के हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को हुई हत्या को अंजाम तक पहुंचाने वाला असद ही था। पिता अतीक अहमद के इशारों पर चलकर असद र्जुम की दुनिया में नया इतिहास लिख रहा था, लेकिन 14 अप्रैल 2023 को पुलिस ने झांसी एनकाउंटर में असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया।

असद की क्राइम हिस्ट्री

  • असद पर 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ
  • 10 साल की उम्र में धडधड समारोह में फायरिंग करते वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+