Uttarkashi Tunnel: रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बौखनाग के मंदिर पहुंचे अर्नोल्ड, कहा- हमने जो देखा वह चमत्कार था
उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। उन्हें बचाने के लिए सैकड़ों लोगों ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन उन सब में सबसे अधिक ध्यान अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने खींचा।
ऑस्ट्रेलिया नागरिक अर्नोल्ड डिक्स को अंडरग्राउंड सुरंग और परिवहन बुनियादी ढांचे में महारत हासिल है। इस रेस्क्यू के दौरान अर्नोल्ड डिक्स टनल के पास मौजूद बाबा बौखनाग मंदिर के पास कई बार जाते दिखे। अब उनकी रेस्क्यू के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि, सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, और एक माता-पिता के रूप में, सभी माता-पिता के बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना। मेरे लिए सम्मान की बात है। याद रखें शुरुआत में मैंने कहा था, क्रिसमस से पहले सभी 42 लोग घर पर होंगे, लेकिन क्रिसमस जल्दी आ गया... हम शांत थे।हम जानते थे कि हम क्या चाहते हैं।
डिक्स ने कहा कि, हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर हैं... इस सफल मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात है। मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। यदि आपने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है।
#WATCH | International tunnelling expert, Arnold Dix offers prayers before local deity Baba Bokhnaag at the temple at the mouth of Silkyara tunnel after all 41 men were safely rescued after the 17-day-long operation pic.twitter.com/xoMBB8uK52
— ANI (@ANI) November 29, 2023
बता दें कि, अर्नोल्ड डिक्स ने 17 दिनों के लंबे ऑपरेशन के बाद सभी 41 लोगों को सुरक्षित बचाए जाने के बाद सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने पर स्थित मंदिर में स्थानीय देवता बाबा बौखनाग के मंदिर जाकर प्रार्थना की। अर्नोल्ड डिक्स कहा कि, मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, मैंने वहां मौजूद 41 लोगों के लिए... और मदद करने वाले सभी लोगों के लिए... हम किसी को चोट नहीं पहुंचे इसकी प्रार्थना की। साफ़ दिमाग और नरम दिल से कुछ भी संभव है।
सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने उत्तराखंड में सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय अधिकारियों की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications