Uttarakhand: राज्य योजना की जगह 'सेतु' के गठन को मंजूरी, धामी सरकार के इस फैसले से होगा ये बदलाव

उत्तराखंड में अब राज्य योजना आयोग की जगह सेतु का गठन किया गया है। जो कि नीति आयोग की तरह काम करेगा। धामी सरकार ने राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया है।

उत्तराखंड में अब राज्य योजना आयोग की जगह सेतु का गठन किया गया है। जो कि नीति आयोग की तरह काम करेगा। धामी सरकार ने राज्य योजना आयोग को समाप्त कर दिया है। प्रदेश में नीति आयोग की तर्ज पर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के गठन को कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। सेतु के संगठनात्मक ढांचे में मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। यदि वह नियोजन मंत्री हैं, तो उपाध्यक्ष पद पर वह किसी मंत्री को नामित करेंगे।

Approval for formation of Setu in place of state plan, this decision of pushkar Dhami government will change

मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामी अर्थशास्त्री या सेवानिवृत्त नौकरशाह हो सकता है। सभी मंत्री इसके सदस्य होंगे। सेतु के तहत तीन केंद्र होंगे और प्रत्येक में दो-दो सलाहकार होंगे। इनमें आर्थिक एवं सामाजिक विकास केंद्र में आर्थिकी एवं रोजगार सलाहकार, लोक नीति एवं सुशासन केंद्र में लोक नीति एवं सुशासन सलाहकार व शहरी व अर्द्ध शहरी विकास सलाहकार व साक्ष्य आधारित योजना केंद्र में सांख्यिकी एवं डाटा व अनुश्रवण व मूल्यांकन सलाहकार होंगे।

ये सभी सलाहकार विभागों को सलाह देंगे और विभागीय योजनाओं में समय और भावी जरूरत के हिसाब से संशोधन के लिए मार्गदर्शन करेंगे। साक्ष्य आधारित योजना केंद्र के तहत सलाहकार उपलब्ध डाटा का विश्लेषण, डाटा इको सिस्टम विकास, सर्वेक्षण एवं अध्यक्ष में तकनीकी मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा अनुश्रवण एवं मूल्यांकन व अन्य प्रकोष्ठों में सहयोग देंगे।

भाजपा ने धामी सरकार द्वारा सेतु आयोग को विकास कार्यों के नियोजन एवं समन्वय के लिए ऐतिहासिक व निर्णायक कदम बताया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार द्वारा सेतु आयोग के लिए जनता की तरफ से सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। उनकी तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी के निर्देशों पर योजना आयोग के स्थान पर अधिक व्यावहारिक सेतु आयोग बनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेतु आयोग राज्य में विकास की विभिन्न योजनाओं के निर्माण में आपसी समन्वय स्थापित करेगा। जो आने वाले समय में योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वहन में पहले से अधिक व्यावहारिक और लाभकारी साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+