Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ankita Bhandari case: SIT ने तैयार की चार्जशीट, जानिए कब होगी दाखिल, क्या है चार्जशीट में ?

अंकिता भंडारी हत्याकांड 22 दिसंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह पूरे हो रहे हैं। इससे पहले चार्जशीट दाखिल होनी जरूरी थी।तीनों आरोपियों के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह बनाए गए हैं।

ANKITA CASE SIT going file charge sheet 100 witnesses 500-page charge sheet against three accused

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में आखिर एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह बनाए गए हैं। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल की गई है।जो कि सोमवार को कोर्ट में दाखिल होगी।

22 दिसंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह पूरे हो रहे

उत्तराखंड का ​चर्चित केस अंकिता भंडारी हत्याकांड सितंबर माह में सामने आया था। वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्स​निष्ट अंकिता 18 सितंबर को लापता हुई थी, अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर की सुबह ऋषिकेश में चीला नहर से मिला था। इस मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। 22 दिसंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह पूरे हो रहे हैं। इससे पहले चार्जशीट दाखिल होनी जरूरी थी। इसके बाद अब मुकदमे का ट्रायल शुरू होगा।

पुलिस ने इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और पुलकित गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। अंकिता मर्डर में रिसॉर्ट में आने वाले कुछ वीआईपी मेहमानों के लिए स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाने की बात सामने आ चुकी है। जिसके बाद से पुलिस पर वीआईपी का नाम उजागर करने का दबाव है। जिसके लिए पुलिस नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। हालांकि अंकिता के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जा चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+