Ankita Bhandari case अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने की कई घंटे पूछताछ, अब एसआईटी के सवालों से होगा सामना
Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस को आए दिन तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है। जिस कारण प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी केस से संबंधित ऑडियो-वीडियो वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पुलिस के सामने पेश हो चुकी हैं।
बुधवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। इस पूछताछ में दोनों प्राथमिकी (नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में दर्ज) के विवेचना अधिकारी शामिल रहे। सनावर आज हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी के सामने पेश हो सकती हैं।

इस बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी।
उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं। उन्होंने अंकिता मामले को लेकर राजनीति न करने की लोगों से गुहार लगाई।
उर्मिला पर चार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नोटिस चस्पा किए गए थे। करीब 9 दिन तक वह अंडरग्राउंड रहीं। बीते मंगलवार को वह सामने आई।
उर्मिला स्वामी दर्शन भारती के साथ मंगलवार रात करीब नौ बजे देहरादून पहुंची थीं। देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार सुबह होते ही उर्मिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उर्मिला ने कई सबूत पुलिस के सामने रखे और पुलिस के सवालों के जबाव दिए। अब वह एसआईटी प्रभारी एसपी सिटी हरिद्वार के सामने बृहस्पतिवार को पेश होंगी।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी। उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications