कोविड के साये के बीच उत्तराखंड में AAP ने मारी बाजी, वर्चुअल संवाद के जरिए शुरू किया डिजिटल प्रचार

मनीष सिसोदिया ने की वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद की शुरुआत

देहरादून, 10 जनवरी। कोविड के साये के बीच 2022 का​ विधानसभा चुनाव खास होने जा रहा है। कोविड संक्रमण का बढ़ता खतरा और चुनाव कराने की मजबूरी के बीच आने वाले दिनों में सियासी दलों को हाईटेक और सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव होने की जरुरत होगी। चुनाव आयोग के रैलियों, सभाओं और नुक्कड नाटक आदि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने के बाद ​राजनैतिक दलों को अपनी चुनावी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने सभी सियासी दलों को डिजिटल प्रचार में पीछे छोड़ दिया है। आप ने सोमवार को इसकी शुरूआत कर दी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद की शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले संवाद में उत्तराखंड की जनता को संबोधित किया।

Amidst the shadow of covid, AAP won in Uttarakhand, started digital campaign through virtual dialogue

16 जनवरी तक जारी रहेगा संवाद
आम आदमी पार्टी नवपरिवर्तन अभियान के तहत 10 जनवरी से वर्चुअल माध्यम से नवपरिवर्तन संवाद शुरू किया है। 10 जनवरी से शुरू होने वाला वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद 16 जनवरी तक चलेगा। 11 जनवरी को राज्यसभा सांसद संजय सिंह, 12 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, 13 जनवरी को दिल्ली विधायक सौरभ भारद्वाज, 14 जनवरी को आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी, 15 जनवरी को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन और 16 जनवरी को आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद करेंगे। अपने पहले वर्चुअल संवाद में ​मनीष सिसोदिया ने कहा कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में नई सरकार के लिए चुनाव होना है। ये चुनाव केवल नई सरकार के लिए नहीं है। बल्कि उत्तराखंड के स्कूल कैसे होंगे, अस्पताल कैसे होंगे, लोगों को रोजगार मिलेगा या नहीं, पहाड़ों से पलायन रुकेगा या नहीं, इसका चुनाव है। कहा कि 21 साल पहले महान आंदोलन से उत्तराखंड राज्य का जन्म हुआ। लेकिन अलग राज्य बनने का फायदा भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर किसी को नहीं मिला। मनीष ने स्कूल, पलायन और अस्पतालों के हालात पर चिंता व्य​क्त की। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर भी अब तक की सरकारों को कोसा। कहा कि उत्तराखंड राज्य जहां बिजली बनती है वहां लोगों को फ्री बिजली नहीं मिल सकती क्या? कहा कि अगर दिल्ली के दो तिहाई लोगों को फ्री बिजली मिल सकती है यहां के लोगों को क्यों नहीं मिल सकती।
कोविड को लेकर खास रणनीति
आम आदमी पार्टी ने अपनी 35 दिनों की खास रणनीति तैयार की है। जो​ कि कोविड गाइडलाइन के बीच चुनावी तैयारियों को देखते हुए तैयार की गई है। इसमें डोर टु डोर अभियान सबसे अहम है। प्रत्येक विधानसभा में पांच लोगों की कम से कम 20 टीमें घर-घर जाकर संपर्क करेगी। हर दिन शाम को जोन प्रभारियों के माध्यम से एक रिपोर्ट भी तैयार होगी। आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि डोर-टू-डोर प्रचार, सैनिक परिवारों को चिट्ठी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया की एक वृहद टीम हमने तैयार की है, जो विभिन्न माध्यमों से पार्टी और प्रत्याशियों का प्रचार करेंगी। बूथ स्तर पर भी ग्रुप तैयार किए जा रहे हैं, जो मतदाताओं के साथ संपर्क में रहेंगे। इस तरह कोविड के बीच चुनाव का प्रचार-प्रसार और रणनीति बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+