अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा की हैट्रिक, कई मायनों में खास है ये सीट

उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने हैट्रिक मार ली है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

almora lok sabha chunav result 2024 Hat-trick BJP Ajay Tamta special in many ways

अजय टम्टा ने 429167 मत हासिल किए। वहीं, प्रदीप टम्टा को 195070 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले अजय टम्टा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों बार अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को हराया।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी। अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा चुनावी खर्च करने में सबसे आगे रहे। इसके साथ ही इस सीट पर स्टार प्रचारक भी कम पहुंचे। अजय टम्टा ने खुद ही कमान संभाली रखी।

अजय टम्टा का अब तक का सियासी सफर

  • छात्र जीवन में एबीवीपी से जुड़े।
  • 1996 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 1997 में अजय टम्टा अल्मोड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
  • 2007 में अजय टम्टा ने पहली बार सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने।
  • अजय टम्टा को खंडूड़ी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।
  • 2008 में ही अजय टम्टा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • 2010 में भाजपा ने अजय टम्टा को पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
  • 2011 में अजय टम्टा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.
  • 2009 के लोकसभा चुनाव में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने हराया।
  • 2012 में सोमेश्वर विस सीट से फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को बड़े अंतर से हराया।
  • केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।
  • 2019 में अल्मोड़ा सीट पर चुनाव लड़ा और जीते।

कब, काैन जीता

1952 देवीदत्त कांग्रेस
1957 हरगोविंद पंत कांग्रेस (उपचुनाव)
1957 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस
1962 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस
1967 जंग बहादुर बिष्ट कांग्रेस
1971 नरेंद्र बिष्ट कांग्रेस
1977 मुरली मनोहर जोशी जनता पार्टी
1980 हरीश रावत कांग्रेस
1984 हरीश रावत कांग्रेस
1989 हरीश रावत कांग्रेस
1991 जीवन शर्मा भाजपा
1996 बची सिंह रावत भाजपा
1998 बची सिंह रावत भाजपा
1999 बची सिंह रावत भाजपा
2004 बची सिंह रावत भाजपा
2009 प्रदीप टम्टा कांग्रेस
2014 अजय टम्टा भाजपा
2019 अजय टम्टा भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+