अल्मोड़ा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, डॉक्टर पति, पत्नी समेत आठ साल की बेटी की मौत, 11 साल का बेटा घायल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा के पास स्याल्दे में एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
घटना में एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बेटा घायल है। बताया जा रहा है कि कार में डॉक्टर पति, स्टाफ नर्स पत्नी, आठ साल की बेटी और 11 साल का बेटा सवार थे।

अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास कार गहरी खाई में गिर गई। रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात पत्नी और बच्चों को छोड़ने जा रहा था। बीते सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए।
दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद संपर्क कट गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला। घायल बेटा जब किसी तरह सुबह सड़क पर पहुंचा तो घटना का पता चला।
इसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर कार और शवों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। \
घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल था। तीनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications