आईएएस अधिकारी को कार्यालय में जाकर जाने से मारने की धमकी देने और दुर्व्यवहार का आरोप,जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम को उनके कार्यालय में ही जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ सचिव मीनाक्षी सुंदरम के सचिवालय स्थित कार्यालय में पहुंचा और आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

इस दौरान आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। आईएएस अधिकारी ने युवकों के दुर्व्यवहार को देखते हुए फौरन अपने निजी सचिवों को कमरे में बुलाया। इसके बाद निजी सचिवों ने इन युवकों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।

Allegation misbehavior threatening IAS officer Meenakshi Sundaram office boby panwar know what matter

आरोप है कि उन्होंने निजी सचिवों के साथ भी धक्का मुक्की की और दुर्व्यवहार किया। ​शिकायत के आधार पर
देहरादून नगर कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों युवकों के खिलाफ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालना के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर सचिवालय संघ समेत कई दूसरे संगठनों ने भी विरोध जताया है। साथ ही सचिवालय में इस तरह की घटना की निंदा की है।

उधर सचिवालय में हुए हंगामे पर आरोपित बॉबी पंवार का पक्ष सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। बॉबी पंवार का कहना है कि उन्होंने यूपीसीएल के एमडी के सेवा विस्तार को लेकर एक महीने पहले शिकायत की थी। लेकिन कार्यवाही के बावजूद चुपके से सेवा विस्तार दिया गया जिसे छुपाया जा रहा हे।

उन्होंने कहा कि जब इस मामले में अधिकारी से पूछा गया तो उल्टा जबाव दिया गया। बॉबी पंवार ने सीसीटीवी कैमरों को दिखाने की मांग की है साथ ही निष्पक्ष जांच ​करने की बात की है। उन्होंने कहा कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। बता दें कि बॉबी पंवार उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष और टिहरी लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+