साइकिल के बाद ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी विधायक, गन्ना और किसानों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
उत्तराखंड मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दिखाई अपनी ताकत, साइकिल के बाद ट्रैक्टर प्रदर्शन ने खिंचा सबका ध्यान
देहरादून, 27 अगस्त। उत्तराखंड में चुनावी साल में सत्ताधारी पार्टी से लेकर मुख्य विपक्षी कांग्रेस हर कोई अपनी ताकत दिखाने में जुटी है। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान शक्तिप्रदर्शन का मौका भी राजनैतिक दलों को मिला है। जिसे कोई भी खोना नहीं चाह रहा है। मानसून सत्र में पहली बार जिम्मेदारी संभाल रहे प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में खुद को हर तरफ साबित करने में जुटे हैं। सदन से लेकर सड़क तक प्रीतम कांग्रेसी विधायकों को एकजुट कर 10 का दम दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। साइकिल की सवारी से महंगाई का विरोध करने के तरीके के बाद शुक्रवार को प्रीतम और कांग्रेसी विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस ने गन्ना और किसानों की समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा तक साइकिल यात्रा निकाली थी । इधर कांग्रेस के यूथ विंंग के आह्रवान पर कांग्रेसियों ने बेरोजगारी के मुद्देे पर विधानसभा कूच कर शक्ति प्रदर्शन कियाा

गन्ना और किसान बिल पर किया विरोध
शुक्रवार को कांग्रेसी विधायकों ने गन्ना के समर्थन मूल्य को बढ़ाने, बकाया भुगतान और किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर में गन्ना लेकर विधानसभा गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विधानसभा के अंदर विधायकों ने किसानों के समर्थन में जमकर हंगामा भी किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायक लगातार विरोध के नए-नए तरीके अपना रही है। गन्ना किसानों के समर्थन में कांग्रेसी विधायकों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर विरोध किया। कांग्रेस के मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार के ने किसानों के खिलाफ बनाए गए काला कानून का पार्टी विरोध कर रही है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा पार्टी विरोध करती रहेगी। गन्ना समर्थन मूल्य को न बढ़ाने पर भी विधायक ने सरकार को निशाने पर लिया। विधायक ने कहा कि सरकार ने अभी तक एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है।
यूथ कांग्रेस का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
शुक्रवार का दिन कांग्रेसियों के नाम रहा, सुबह कांग्रेसी विधायकों ने ट्रैक्टर से किसानों के मुद्दोंं पर सदन से लेकर सडक तक शक्ति प्रदर्शन कियाा बाद में कांग्रेस की यूथ विंग भी चुनावी साल में शक्तिप्रदर्शन में पीछे नहीं है। बेरोजगारी और अन्य कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा कूच किया। इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के बैनर तले प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता देहरादून में इकट्टा हुए। विधानसभा कूच के निकले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रिस्पना पुल के पास बैरिकेडिंग पर चढ़ कर जमकर हंगामा काटा। विधानसभा कूच में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी ने भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम हरीश रावत के दिल्ली दौरे पर होने के कारण उन्होंनें सोशल मीडिया के जरिए युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ खुद को जोड़ते हुए इस विरोध में शामिल होने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications