उत्तराखंड चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, नैनीताल और रूद्रप्रयाग सीट पर बदले उम्मीदवार
देहरादून, जनवरी 28। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी छठवीं लिस्ट जारी की है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। ये लिस्ट पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की ओर से जारी की गई है इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से बगावत कर आए हेम आर्या को नैनीताल से टिकट दिया है। इस लिस्ट में पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी बदले हैं।

लिस्ट में और किस-किस का है नाम
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई ये लिस्ट आखिरी है। इसी के साथ पार्टी ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लिस्ट के मुताबिक, यमनुोत्री से मनोज शाह, रूद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल की जगह प्यार सिंह नेगी को टिकट मिला है। वहीं नैनीताल से भुवन आर्या की जगह हेम आर्या को टिकट मिला है। कालाढूंगी से मंजू तिवारी और रुद्रपुर से नन्द लाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कल आई थी पार्टी की पांचवी लिस्ट
आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को पांचवी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इस लिस्ट में सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया गया था। रानीखेत से नंदन सिंह बिष्ट, लैंसडाउन से नरेंद्र गिरी, यमकेश्वर से अविरल बिष्ट, लक्सर से डॉक्टर युसूफ और धर्मपुर से योगेंद्र चौहान को टिकट गया था।












Click it and Unblock the Notifications