तीर्थ यात्रा योजना के​ टिकट से सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने की AAP की चुनावी रणनीति, जानिए क्या है मामला

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा योजना कार्ड का खेला है दांव

देहरादून, 26 नवंबर। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा योजना कार्ड का दांव खेला है। जो कि सिर्फ घोषणा ही नहीं धरातल पर भी उतारने और जनता में विश्वास दिलाने को पार्टी रणनीति पर फोकस कर रही है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने हरिद्वार से मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का टिकट देना शुरू कर दिया है। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर उत्तराखंड के नवनिर्माण और आध्यात्मिक राजधानी के लिए आशीर्वाद लिया। शुक्रवार से प्रदेशभर में यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते 21 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार दौरे पर उत्तराखंड की जनता के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की थी।

aap election strategy to reach the seat of power with the ticket of pilgrimage scheme in Uttarakhand, know what is the matter

रजिस्ट्रेशन कराकर आप दिला रही भरोषा

आम आदमी पार्टी की रणनीति हमेशा दूसरे दलों से अलग होती है। साथ ही किसी भी योजना को लांच करने से पहले आम आदमी पार्टी योजना पर होमवर्क भी करती है। यही कारण है कि आप कुछ हटकर राजनीति में करने में जुटी है। राजनीतिक दल पर हमेशा घोषणाएं करने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगता आ रहा है। लेकिन आप ने अपनी गारंटी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की रणनीति शुरू की है। मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार गारंटी योजना सभी की आप रजिस्ट्रेशन कराने में जुटी है। अब आप ने अपनी नई घोषणा मुफ्त तीर्थ योजना के रजिस्ट्रेशन और टिकट बांटना शुरू कर दिया है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार दौरे पर उत्तराखंड की जनता के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की थी। जिसमें उत्तराखंड में सरकार आने पर लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। जिसमें अयोध्या में रामलला, अजमेर शरीफ और करतारपुर साहिब शामिल हैं। इस योजना के लिए आप ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में अगले 10 दिन तक ये अभियान चलाया जाएगा। आप कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे, जो योजना का लाभ पाने के इच्छुक हैं, उन्हें टिकट दिए जाएंगे। ताकि सरकार बनने के बाद उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। यह यात्रा निशुल्क होगी।
तीर्थ यात्रा योजना से सभी धर्म पर निशाना
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस योजना से आप ने उत्तराखंड में एक साथ कई निशाने साधे हैं। हिंदुओं के लिए अयोध्या, मुस्लिमों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लिए करतापुर साहिब की यात्रा का वादा कर आप ने ​हरिद्वार से सभी धर्म के वोटबैंक पर निशाना साधा है। जो कि बड़ा चुनावी दांव साबित हो सकता है। इस योजना को हरिद्वार से लांच करने केे पीछे भी आप की रणनीति भाजपा, कांग्रेस को काउंटर करना हैा भाजपा साधु संतों को अपना मजबूत वोटबैंक मानती हैा जबकि कांग्रेस की नजर दूसरे सभी वोटरोंं पर हैा हरिद्वार जिले की सीटों के समीकरण हर धर्म को अपने साथ शामिल करती हैा ऐसे में यह आप के बडा दांव हैं, इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड को आध्या​त्मिक राजधानी बनाने का ऐलान कर चुके हैं। इस तरह केजरीवाल ने उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा, कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बदलने की चुनौती दे दी है। जिसका असर चुनाव में दिखना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+