54 सालों से रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे BJP के ये MLA,यूपी और उत्तराखंड की ​राजनीति में है बड़ा कद

ग्राम प्रधान से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके बंशीधर भगत 7 बार विधायक भी चुनकर आ चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिस किरदार में बंशीधर भगत को लोग देखना पसंद करते हैं, वह है रामलीला में राजा दशरथ।

7 time BJP MLA Banshidhar Bhagat playing the role of King Dasharatha in Ramlila for 54 years,

पिछले करीब 54 वर्षों से बंशीधर भगत राजनीति के साथ रंगमंच में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन दिनों जगह जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। हल्द्वानी के ग्रामीण रामलीला कमेटी ऊँचापुल में रामलीला के मंच पर दशरथ कैकयी सवांद करते हुए कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत नजर आए।

कालाढूंगी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत करीब पिछले 54 वर्षों से हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में होने वाली ग्रामीण रामलीला में भगवान श्रीराम के पिता दशरथ का दमदार अभिनय करते हैं। रामलीला मंचन के दौरान बंशीधर भगत हर काम छोड़कर दशरथ के अभिनय के लिए पहुंच जाते हैं।

बंशीधर भगत अब तक अंगद, परशुराम समेत दशरथ के पात्र का अभिनय कर चुके हैं। लेकिन वे अब सिर्फ राजा दशरथ के पात्र का अभिनय करते हैं। उनका कहना है कि रामलीला में राम सेवकों का एक परिवार है और वे अपने इस परिवार से अलग नहीं होना चाहते हैं तथा क्षेत्र की जनता भी उनको इस रूप में देखना चाहती है।

उत्तराखंड की राजनीति में बीजेपी नेता बंशीधर भगत का कद काफी बड़ा है। वे प्रदेश की राजनीति में लगभग हर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। यूपी के समय में वे मंत्री रह चुके हैं। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह कालाढूंगी क्षेत्र से विधायक हैं।

बंशीधर भगत एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखा था। भगत 1975 में जनसंघ पार्टी से जुड़े थे। उत्तराखंड की विधानसभा में वे अब 7 वीं बार विधायक बनने की वजह से सबसे ज्यादा विधायक बनने वाले एमएलए हैं। जिन्होंने इस बार प्रोटेम स्पीकर की भूमिका भी निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+