दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर घूमने निकले थे 26 यात्री, 12 लोगों के लिए ऐसे बन गया अंतिम सफर

दिल्ली से टेंपो ट्रैवलर पर उत्तराखंड घूमने निकले 12 यात्रियों के लिए ये सफर अंतिम सफर बन गया। रुद्रप्रयाग- बद्रीनाथ हाइवे पर रैतोली के पास यात्रियों का टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा।

टेम्पो ट्रेवलर में 26 यात्री थे। जो कि चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर निकले थे। लेकिन बद्रीनाथ हाईवे पर रैतौली क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हो गए।

26 passengers had set out from Delhi Chopta-Tungnath-Chandrashila trip became last journey 12 people

बताया जा रहा है कि 26 यात्रियों को लेकर टेंपो ट्रेवलर रात को दिल्ली से चला था। रुद्रप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना और वाहन का तेज गति में भी होना माना जा रहा है। जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा। सीएम धामी ने ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 15 जून को बद्रीनाथ हाईवे पर रैतौली क्षेत्र के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना मिली।

पोस्ट रतूड़ा व अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय 02 टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन में 26 यात्री जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रिप पर घूमने यहां आये हुए थे, अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान 14 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल, रुद्रप्रयाग भिजवाया गया जहां से 07 गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया।

12 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को भी मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान एक महिला गाड़ी से छिटककर लगभग 80 मीटर नीचे झाड़ियों में अटकी हुई थी। SDRF टीम द्वारा नीचे उतरते समय खोजबीन करते हुए उसे रेस्क्यू कर रोड़ हेड तक लाकर अस्पताल भिजवाया गया।

कुल घायलों की संख्या:- 14
मृतकों की संख्या:- 12
कुल सवार:- 26

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+