'हिंदुत्व' पर आमने-सामने उत्तराखंड के 2 पूर्व सीएम, कांग्रेस के 'गणेश अवतार' पर जारी है वार-पलटवार

त्रिवेंद्र ने हरीश रावत के हिंदुत्व कार्ड पर उठाए सवाल, हरदा का जवाब मुख्यधारा में आने के लिए त्रिवेंद्र ने कसा तंज

देहरादून, 25 अगस्त। उत्तराखंड में चुनावी साल में हिंदुत्व कार्ड को लेकर ​बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी है। कांग्रेस की चुनावी अभियान की कमान संभालते ही पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को श्रीगणेश से तुलना कर पोस्टर जारी करने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने तो कांग्रेस पर कभी सेकुलर और कभी गणेश परिक्रमा करने का आरोप लगाया है। इधर बीजेपी के नेता और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत में जुबानी जंग शुरू हो गई है।

2 former CMs of Uttarakhand face to face on Hindutva, counter-continues on Ganesh Avatar of Congress

गणेश अवतार पर बीजेपी की आपत्ति
कांग्रेस के चुनावी पोस्टर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अवसर के हिसाब से राजनैतिक चोला ओढ़ती और उतारती रही है और इसी के चलते वह जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले अब सनातन और हिन्दू धर्म पर ज्ञान वाचन करने लगे हैं। पोस्टर विवाद पर बीजेपी नेता और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हरीश रावत के नए हिंदूत्व कार्ड पर तंज कसा। मीडिया में दिए बयान में कहा कि हरीश रावत ने ही जुमे की नमाज के लिए दो घंटे छुट्टी देने की घोषणा की थी।

Recommended Video

    Punjab में Captain Amarinder को लेकर विवाद!, Harish Rawat ने दी ये सफाई | वनइंडिया हिंदी

    हरीश और त्रिवेंद्र में चलने लगे तंज के बाण
    त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के ​जरिए पूर्व सीएम और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत को निशाने पर लिया है। हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार की नमाज की छुट्टी को लेकर फिर मुझ पर तंज कसा है। हरीश रावत ने कहा ​कि त्रिवेंद्र मुझ पर तंज कसने के बहाने भाजपा की राज्य की राजनीति के मुख्य धारा में आने का प्रयास कर रहे हैं। हरीश रावत ने आगे पूछा कि राज्य के लोगों को कि क्या ऐसा कोई आदेश, शासनादेश, आधिकारिक पत्र जारी हुआ? क्या उत्तराखंड में नमाज अदा करने के लिए कहीं शुक्रवार की छुट्टी हुई? जरा इस तथ्य को खोज तो लीजिये। हरीश रावत ने साफ​ किया कि मैंने और मेरी सरकार ने ऐसी कोई छुट्टी का आदेश जारी नहीं किया, जिसमें हर शुक्रवार को नमाज़ पढ़ने के लिए लोगों को छुट्टी दी जाय और न किसी ने मांग की। त्रिवेंद्र रावत को सीएम पद से हटाए जाने को लेकर भी हरीश रावत ने तंज कसते हुए त्रिवेंद्र को कड़कनाथ बताया। लेकिन बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उज्याड़ू बल्दों को उज्याड़ खाने से रोकने का प्रयास करने के बावजूद आदतन मजबूर उज्याड़ू बल्दों ने कहीं न कहीं मुंह डाल ही दिया था। जिस वजह से त्रिवेंद्र को अपनी सत्ता भी गवानी पड़ी।

    इमेज बदलने में जुटे हरीश रावत
    उत्तराखंड में चुनावी साल में राजनैतिक दल हिंदुत्व कार्ड के एजेंडे पर फोकस कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की। इसके बाद से कांग्रेस भी हिंदू वोटर को अपनी तरफ करने में जुटी है। इतना ही नहीं कांग्रेस और आप अपनी तुष्टीकरण की इमेज को बदलने में जुटी है। हरीश रावत ने अपने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एक पोस्टर जारी कर उन्हें गणेश अवतार में बता दिया। इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस में गणेश अवतार पर जुबानी जंग छिड़ी है। हरीश रावत चुनाव को देखते हुए लगातार हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रहे हैं। इससे पहले भी हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर कभी भी जुमे की नमाज के लिए छुट्टी का ऐलान नहीं करने की बात लिखी थी। हरीश रावत ने दावा किया था कि किसी ने मुझसे जुमे की नमाज के लिए छुट्टी मांगी। हरीश रावत का दावा था कि उनकी सरकार ने सूर्य देव के आराधना के पर्व छठ पर छुट्टी दी। कहा था कि हमारी बहनें करवाचौथ का व्रत रखती हैं, मैंने उस पर छुट्टी दी। मैंने दो महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी दी। हरीश रावत के इन बयानों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जो कि कहीं न कहीं हिंदू वोटर को अपने पक्ष में करते हुए दिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+