उत्तराखंड में बनेंगे 1500 क्लस्टर मॉडल स्कूल, मानक तय, ये मिलेगी सुविधाएं

उत्तराखंड में 1500 क्लस्टर मॉडल स्कूल बनेंगे। इन स्कूलों के मानक भी तय कर लिए है। साथ ही इन स्कूलों पर आने वाले बजट को भी वित्त विभाग ने मंजूर कर दिया है।

1500 cluster model schools will be built standards fixed, facilities will be available

उत्तराखंड में 1500 क्लस्टर मॉडल स्कूल बनेंगे। इन स्कूलों के शिक्षा विभाग ने मानक भी तय कर लिए है। साथ ही इन स्कूलों पर आने वाले बजट को भी वित्त विभाग ने मंजूर कर दिया है।

क्लस्टर मॉडल स्कूल के लिए मानक तय

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने क्लस्टर मॉडल स्कूल योजना पर काम किया है। इसके लिए 1500 स्कूलों को चुना जाएगा। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने क्लस्टर मॉडल स्कूल के लिए मानक तय कर लिए हैं। इसके लिए 3 किलोमीटर की सीमा में आने वाले राजकीय प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल ,हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में किसी एक स्कूल को क्लस्टर मॉडल बनाया जाएगा। स्कूल में खेल, कंप्यूटर, शिक्षक, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि सभी सुविधाएं होंगी।

ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी दिया जाएगा

स्कूलों में दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी दिया जाएगा जो हर दिन का 10 रुपए तक हो सकता है। इस प्रस्ताव को भी वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। जो जल्द ही कैबिनेट में आएगा। शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों को क्लस्टर मॉडल के रुप में चिन्हित करेगी। जिनके पास पर्याप्त भूमि और भवन हो ताकि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्कूलों में अन्य कार्य भी किए जा सके।

शिक्षकों की कमी दूर होगी

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिये विद्यालयों को क्लस्टर मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है जिनमें तीन किलोमीटर सीमा के तहत आने वाले प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर क्लस्टर विद्यालय के रूप में स्थापित किये जायेंगे। इससे जहां एक ओर शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं विद्यालयों के उच्चीकरण एवं साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी। इसी प्रकार प्रदेशभर के 270 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। जिनमें अवस्थापना कार्यों से लेकर पुस्तकालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास सहित तमान सुविधाओं एवं पठन-पाठन के लिये 1.5 करोड़ से 2 करोड तक की धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जायेगी।

Recommended Video

      Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+