मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की स्विमिंग की प्रैक्टिस के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के मसूरी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कक्षा 7 में पढ़ रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस के दौरान हुआ। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृत छात्र दिल्ली का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक प्रतिष्ठित स्कूल में 13 वर्षीय सातवीं कक्षा का छात्र स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह हुई जब छात्र रोज की तरह स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए गया था। लेकिन जब काफी देर तक छात्र ने कोई हरकत नहीं की तो दोस्तों और शिक्षको ने छात्र को स्विमिंग पूल से बाहर निकाला। जो कि अचेत अवस्था में मिला। छात्र को मसूरी के लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार कम्युनिटी अस्पताल मसूरी ने बताया कि बोर्डिंग स्कूल मसूरी का एक 13 वर्षीय छात्र को हेड मास्टर द्वारा मृत अवस्था में कम्युनिटी अस्पताल लाया गया था, सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में स्कूल स्टाफ़ से जानकारी की गई तो स्कूल स्टाफ के द्वारा बताया गया कि बच्चा स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था।
जो अचानक स्विमिंग पूल में ही बेहोश हो गया, जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया, बच्चे की मृत्यु के सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचना दी गई , जिनके मसूरी पहुँचने पर पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई, शव को बाद पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है, उक्त प्रकरण में जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications