मथुरा में हाथियों से मिलने पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, खिलाई लौकी, देखिए वीडियो

मथुरा। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को विश्व वन दिवस के मौके पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने एनजीओ द्वारा चलाए जाने वाले हाथियों के संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। इतना ही नहीं उन्होंने देश में जानवरों को बचाने की मुहिम को बढ़ावा दिया।

Yuzvendra Chahal visits Elephant Conservation Center

मथुरा के फरह क्षेत्र में स्थित हाथी संरक्षण केंद्र पर चहल ने करीब 1 घण्टे तक समय बिताया। चहल ने इस दौरान हाथियों का संरक्षण कर रही एनजीओ से इनके संरक्षण करने के बारे में जानकारी ली। इस संरक्षण केंद्र में एनजीओ के लोग ऐसे हाथियों का संरक्षण कर रहे है जिन्हें या तो सर्कस में प्रयोग किया जाता था या इनसे काम लिया जाता था।

Yuzvendra Chahal visits Elephant Conservation Center

जंजीरों में जकड़े हाथियों को मुक्त कराकर संस्था के पदाधिकारी इस संरक्षण केंद्र में रखते है, वहां इनका ख्याल रखा भी जाता है। हाथियों के बारे में जानकारी करने के बाद चहल मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से मुखातिब हुए चहल ने क्रिकेट के सवालों से दूरी बनाते हुए कहा कि हाथियों के संरक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाथी आक्रमक नहीं होता​।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+